वाराणासी। एक निजी गनर की बंदूक से भेलूपुर थाना क्षेत्र के तारा धाम कालोनी में गोली चल गई।गोली के निकले छर्रे से उसी अपार्टमेंट का गार्ड घायल हो गया। घायल गार्ड को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने मलदहिया के सिंह मेडिकल अस्पताल पहुँचाया भर्ती कराया। गार्ड के छर्रे दोनों घुटनों के निचे लगे हैं। फिलहाल गार्ड की हालत सामान्य है।
मिली जानकारी के मुताबिक भेलूपुर थाना क्षेत्र के ताराधाम कालोनी में रहने वाले संजय सिंह के निजी गनर चंद्रेश सिंह की बन्दूक से गोली चलने की वजह से अपर्टमेंट का सिक्योरिटी गार्ड संदीप तिवारी घायल हो गया।
सूचना पकार मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।